सीएम की मनाई के बाद भी चल रहा था हुक्का बार नई मंडी के पाॅश इलाके में पकड़े गए 5 नशेबाज

मुजफ्फरनगर। प्रतिबंध के बावजूद संचालित किये जा रहे हुक्का बार से गिरफ्तार पांच आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया। गिरफ्तार दो आरोपित बार संचालन में लिप्त पाए गए, जबकि तीन वहां हुक्का पीने के लिए पहुंचे थे। सभी आरोपितों का महमारी फैलाने के आरोप में चालान कर दिया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने हुक्का बार संचालन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। शनिवार देर रात नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित चस्का-मस्का रेस्टोरेंट पर छापामारी की गई। सीओ नई मंडी क्षेत्र धनंजय कुशवाहा के नेतृत्व में हुई पुलिस छापेमारी में मौके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। देर रात तक चली पूछताछ के बाद पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार ऊपरी मंजिल पर स्थित चस्का-मस्का रेस्टोरेंट पर चोरी-छिपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। इस दौरान बार संचालक हसीब पुत्र अकरम निवासी गांव बझेड़ी मौके से फरार हो गया। जबकि हुक्का बार में काम करने वाले सुनील निवासी रामपुरी तथा सुहेल निवासी जलालाबाद जनपद शामली सहित हुक्का का आनंद लेते दबोचे गए अनमोल निवासी गांधी कालोनी, चांद निवासी कृष्णापुरी तथा ताज निवासी गांव सूजड़ु शामिल हैं। चैकी प्रभारी गांधी नगर शिव कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों का सिगरेट एवं तंबाकू तथा महामारी अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में चालान कर दिया गया।