मुजफ्फरनगर। दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न व हत्या का प्रयास किया। विवाहिता के पति पर कुकर्म व नन्दोई पर उसके साथ रेप करने का भी आरोप है। इस सम्बन्ध में पति व नन्दोई सहित 6 लोगों के विरुद्ध सिविल लाइन थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मौहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसी पुत्री का निकाह दो वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में 35 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद पति व ससुराल वाले उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि विवाहिता का पति उसके साथ कुकर्म करता था। आरोप है कि विवाहिता के देवबंद निवासी नन्दोई ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि पति, नन्दोई व अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पति ने मांगा दहेज, नन्दोई ने किया रेप