मुजफ्फरनगर। एक महिला ने पड़ौसी युवक पर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने तथा उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज हुई है। अदालत के आदेश पर नई मंडी थाने पर दर्ज हुई रिपोर्ट में मौहल्ला बचन सिंह कालोनी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि पड़ौस में ही रहने वाला अनिरुद्ध उर्फ अनिकेत त्यागी उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि उक्त अनिकेत ने उसकी पुत्री को रास्ते में रोककर उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और उसकी पुत्री का अगवा करके ले गया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए उसे धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की, तब पीड़िता ने मामले की शिकायत अदालत से करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पड़़ौसी युवक पर छेड़छाड़ व अपहरण का आरोप